फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Churk market stopped in protest fee hike

फीस वृद्धि के विरोध में चुर्क बाजार रहा बंद

Fri, 24 Apr 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Fri, 24 Apr 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Churk market stopped in protest fee hike
जेपी इंडस्ट्रीयल की ओर से चुर्क, डाला और गुर्मा में संचालित जय ज्योति इंटरमीडिएट कालेजों में फीस कम करने की मांग को लेकर शुक्रवार को चुर्क के व्यापारियों ने दुकानों को बंद रखा।
विज्ञापन


उद्योग व्यापार मंडल व्यापार मंडल की अगुवाई में व्यापारियों और अभिभावकों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद मांगों के समर्थन में कालेज के प्रवेश द्वार पर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सदर एसडीएम राजेंद्र तिवारी और सीओ सच्चिदानंद ने अनशनकारियों को समझाया, लेकिन वे मांगों पर अड़े हुए हैं।
इस मौके पर हुई सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि

 जय ज्योति इंटरमीडिएट कालेज चुर्क, गुर्मा और डाला में बढ़ी हुई फीस कम कर नगर पंचायत चुर्क, गुर्मा द्वारा बनाई गई दुकानों को दुकानदारों को आवंटित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कहा कि पावर प्लांट से प्रदूषण (कोयले की राख) एवं ध्वनि प्रदूषण से मुक्ति दिलाने की व्यवस्था हो। पावर प्लांट में 60 प्रतिशत स्थानीय कामगारों को नौकरी मिले।

 कंपनी से प्रभावित क्षेत्रों में बिजली, पानी, स्वास्थ्य की समुचित व्यवस्था करने के साथ ही नगर पंचायत की भूमि पर किए गए अवैध कब्जा को हटाया जाए।

 कहा कि कंपनी जनहित की मांगों को दूर करने में आनाकानी कर रही है। इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उधर, जेपी इंडस्ट्रीयल के पीआरओ एनके वोहरा का कहना है कि अनशनकारियों को 27 अप्रैल को कलेक्ट्रेेट में आयोजित मीटिंग में भाग लेने की बात कहीं गई  है।


उक्त बैठक में फीस के सिलसिले में निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर राकेश खत्री, गौरीशंकर गुप्ता, ओमप्रकाश यादव, गुल्लू, पवन गर्ग, निर्मला सिंह, सूरज यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed