फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Church bathed in lights, decorated tableaux

Sonebhadra News: रोशनी से नहाए चर्च, सजाई गईं झांकियां

Mon, 25 Dec 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Church bathed in lights, decorated tableaux
सोनभद्र/अनपरा। प्रभु यीशु के जन्मोत्सव को लेकर मसीही समाज के लोग रविवार को दिन भर तैयारियों में जुटे रहे। घरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। प्रभु के जीवन पर आधारित झांकियां बनाई गई। कैरल गाते हुए एक-दूसरे के घर पहुंचकर बधाई दी। शाम होते ही चर्च रोशनी से नहा उठे। देर शाम विशेष प्रार्थना हुई। इसमें जगत कल्याण और प्रेम, दया की भावना विकसित करने की कामना की गई। राबर्ट्सगंज की क्रिश्चियन कॉलोनी में कई दिनों से क्रिसमस की तैयारी जारी है। घरों की साफ-सफाई के बाद उसे सजाने में मसीही समाज के लोग जुटे हैं। घरों में कैरल गाए जा रहे हैं। रविवार को तैयारियां जोरों पर थीं। घरों में क्रिसमस ट्री की मोहक तरीके से सजावट की गई है। संत जेवियर्स चर्च में पहुंचकर लोगों ने चरनी की झांकी सजाई। प्रभु यीशु के जीवन और उससे जुड़े संदेशों को झांकियों में उकेरने में लगे रहे। देर शाम विशेष प्रार्थना में भी शामिल हुए। सोमवार को आमलोग झांकियों का अवलोकन कर सकेंगे। उधर, बाजार में क्रिसमस से जुड़े सामानों की बिक्री खूब रही। सांता क्लाज की वेशभूषा में बच्चों को सजाने के लिए टोपी, पोशाक, जूते आदि खरीदते दिखे। टॉफी, चाकलेट, खिलौने और केक की भी खूब बिक्री हुई। अनपरा: क्रिसमस को लेकर घरों से चर्च तक विशेष तैयारियां रहीं। बाजार में बच्चे और युवा सांता क्लाज के कपड़े और क्रिसमस ट्री की खरीदारी के लिए उत्साहित दिखे। घरों में केक व मिठाइयां बनाने का सिलसिला जारी रहा। लोगों ने दुकानों पर पहले ही केक के आर्डर बुक करा दिए थे। मसीही समाज के लोगों ने अपने घरों पर भी प्रभु यीशु के जन्म के समय की झांकियां बनाई हैं और घरों को रंग बिरंगे झालरों से सजाया है। अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित चर्च को सफेद और आसमानी रंग से पुताई कराई गई है। शाम को झालरों से जगमगाते चर्च की छटा आकर्षक थी। रविवार को सुबह चर्च में नियमित रूप से होने वाली प्रार्थना हुई। देर रात डिबुलगंज, लालटावर, औड़ीमोड़, अनपरा, ककरी, रेहटा और बिना क्षेत्र के ईसाई समाज के लोग चर्च पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed