{"_id":"d4259cf1dbe6213c4837c24fcf759d58","slug":"christ-the-lord-forbid-people-jnmdinjate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभु ईसामसीह का मना जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभु ईसामसीह का मना जन्मदिन
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Thu, 25 Dec 2014 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन गुरुवार को जिले भर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बुधवार की रात चर्च में प्रार्थना सभा आयोजित की गई।
गुरुवार की सुबह प्रार्थना सभा हुई और सबके गुनाहों के लिए माफी, ईश्वर से सर्वकल्याण की प्रार्थना की गई। शाम को पार्टियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने सेंटा क्लाज के साथ जमकर मस्ती की। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
राबर्ट्सगंज नगर में स्थित संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और मसाही अस्पताल परिसर में स्थित चर्च में बुधवार की रात ईसाई समुदाय के लोगोें ने प्रभु यीशु के जन्मदिन पर प्रार्थना सभा की।
सेंट जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में फादर वैप्टिस्ट डिसूजा ने प्रभु यीशु के व्यक्तिव पर प्रकाश डाला। अर्द्धरात्रि के बाद ईसा मसीह के अवतार लेते ही ईसाई बंधुओेें ने मैरी क्रिसमस कहकर एक-दूसरे को बधाई दी और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
ओबरा प्रतिनिधि के अनुसार, नगर के विभिन्न चर्च में गुरुवार को प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कांवेंट स्कूल चर्च में फादर आल्फ्रेड जार्ज सेक्टर आठ में फादर रेव्ही डी प्रकाश तथा भलुआ टोला में फादर सुनील पवार ने प्रार्थना कराई।
प्रत्येक चर्च में आकर्षक झांकिया बनाई गई थीं। लोग अपनी श्रद्धा से मोमबत्ती जलाकर प्रभु यीशू मसीह की प्रार्थना कर रहे थे।