फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chopan beat Obra by six wickets

चोपन ने ओबरा को छह विकेट से हराया

Wed, 22 Dec 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Chopan beat Obra by six wickets
दुद्धी। टाऊन क्लब मैदान में चल रहे 35वें अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मैच मंगलवार को खेला गया। इसमें चोपन की टीम ने ओबरा को छह विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ओबरा की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में अपने 7 विकेट खोकर 200 रनों का स्कोर खड़ा किया। ओबरा के बल्लेबाज अक्षय पटेल ने 3 छक्का और 11 चौका की मदद से 67 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा विशेषानन्द ने भी 4 छक्का और 5 चौके लगाते हुए 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। शुभम ने 6 चौकों की मदद से 29 रन व कप्तान प्रखर श्रीवास्तव ने 18 रन बनाए। चोपन के गेंदबाजों में आकाश ने अपने 4 ओवरों के कोटे में 31 रन देकर 4 खिलाडियों को पवेलियन भेजा। इसके अलाव श्रेयष ने 2 व नितेश ने एक विकेट अर्जित किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी चोपन की टीम 16.1 ओवरों में अपने चार विकेट खोकर ही निर्धारित जीत के लक्ष्य को पूरा कर लिया। चोपन के बल्लेबाजों में श्रेयस ने सात छक्का और 14 चौकों की मदद से 52 गेंदों पर सर्वाधिक 122 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली। इसके अलावा प्रशांत ने 5 छक्का और 4 चौके की मदद से मात्र 25 गेंदों पर 54 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। ओबरा के गेंदबाजों में कप्तान प्रणय श्रीवास्तव ने अपने 3.1 ओवरों की गेंदबाजी में 34 रन देकर दो विकेट हासिल किया।इसके अलावा अमन और दीपक को एक-एक विकेट मिला। मैच में 122 रनों की शतकीय पारी खेलने वाले चोपन के श्रेयस को मैन ऑफ द मैच घोषित कर मुख्य अतिथि रंजीत सेठ के हाथों पुरस्कृत किया गया। मैच के अंपायर सुनील गुप्ता व इकबाल कुरैशी, स्कोरिंग आर्यन और राहुल, कमेंट्री इरफान ने किया। बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर और बलिया के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed