फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chopan beat Buxar Bihar by 125 runs

Sonebhadra News: चोपन ने 125 रनों से बक्सर बिहार को हराया

Fri, 30 Dec 2022 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Chopan beat Buxar Bihar by 125 runs
टाउन क्लब मैदान में चल रही अंतरराज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन चोपन की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया। मैन ऑफ द मैच प्रभात की शतकीय पारी की बदौलत चोपन ने बक्सर बिहार को 125 रनों से हराकर प्रतियोगिता के अगले चक्र में प्रवेश किया। चोपन अपना अगला मैच तीन जनवरी को रांची और पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर की विजेता टीम से खेलेगी।
विज्ञापन

आयोजन समिति के सचिव जबीं खान ने बताया कि नाक आउट पद्धति पर चल रही प्रतियोगिता के पांचवें मैच का टॉस बक्सर के कप्तान विशाल राठौर ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। चोपन की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में अपने 5 विकेट खोकर 210 रन बना डाले। चोपन के सलामी बल्लेबाज प्रभात ने धुआंधार बैटिंग करते हुए 5 छक्कों व 18 चौकों की मदद से सर्वाधिक 118 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली। इसके अलावा शुभम जायसवाल ने 25, आनंद ने 16 और आकाश ने 15 रन बनाए।
विज्ञापन

बक्सर के आशीष ने 2 ओवर में 25 रन देकर दो विकेट, माधव और प्रिंस को एक-एक विकेट मिला। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी बक्सर बिहार की टीम 14.2 ओवर में 85 रनों पर ही ढेर हो गई। बक्सर की ओर से मुनचुन ने एक छक्का और दो चौके की मदद से सर्वाधिक 22 रन बनाए। आदित्य व आशीष ने 9-9 रन जोड़े। चोपन के गेंदबाजों में गनी ने अपने निर्धारित 4 ओवरों के कोटे में 12 रन देकर चार खिलाड़ियों को आउट कर प्रतिद्वंदी टीम की कमर तोड़ दी। इसके अलावा आनंद 3 ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट किशन ने 3.2 ओवर की गेंदबाजी में 16 रन देकर दो विकेट अर्जित किया। नाबाद शतकीय पारी खेलने वाले चोपन के प्रभात को मैन ऑफ द मैच घोषित कर मुख्य अतिथि राजेश सिंह के हाथों पुरस्कृत किया गया। मैच के अंपायर सुनील कुमार व इकबाल रहे। शनिवार को वाराणसी की टीम बलिया से अपने प्रथम चक्र का मैच खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed