{"_id":"629f52de5986f5233634c2e6","slug":"chopan-and-nagar-untari-were-defeated-by-the-team-of-vadrafnagar-sonbhadra-news-vns657609799","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोपन और नगर उंटारी को वाड्रफनगर की टीम ने हराया।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोपन और नगर उंटारी को वाड्रफनगर की टीम ने हराया।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान पर चल रहे डीहवार बाबा प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार की रात दो मैच खेले गए। दोनों ही मैच में छत्तीसगढ़ के वाड्रफनगर की टीम ने जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वाड्रफनगर की टीम ने 128 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलने उतरी ड्रीम-11 नगर उंटारी की टीम 70 रनों पर ढेर हो गई। वाड्रफनगर के बंटी दास को शानदार 47 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अध्यक्ष राकेश केसरी ने दिया। टूर्नामेंट में रात्रिकालीन का दूसरा मुकाबला चोपन और वाड्रफनगर के बीच खेला गया। इसमें वाड्रफनगर की टीम ने 10 ओवरों में 103 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलने उतरी चोपन की टीम 73 रनों पर सिमट गई। वाड्रफनगर की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए आकाश खालको ने चार विकेट हासिल किए। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार उज्ज्वल पटेल के हाथों दिया गया। मैच में रवि कुमार, अभिषेक जायसवाल, उज्ज्वल पटेल ने अंपायरिंग की। कमेंटेटर राजकमल गुप्ता, सरवन भाटिया और अश्वनी जायसवाल, स्कोरर शिवम गुप्ता, अमन देव मौजूद रहे।