फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chinese app is preferred, not indigenous

चीनी एप को ना, स्वदेशी को तरजीह

Tue, 30 Jun 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Chinese app is preferred, not indigenous
सोनभद्र। केंद्र सरकार की तरफ से चीन के 59 एप प्रतिबंधित किए जाने के फैसले को युवाओं ने उचित ठहराया है। उनका कहना है कि वह पूरी तरह से चीनी एप को ना करते हुए स्वदेशी एप को तरजीह देंगे। युवाओं का कहना है कि यह कदम पहले ही उठा लिया जाना चाहिए था। इससे लोगों की गोपनीयता लीक हो रही थी। देर से ही सही, केंद्र सरकार ने यह बेहतर कदम उठाया है।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से टिकटॉक, यूसी ब्राउजर, शेयर इट, बैदू मैप, शेन, क्लैश आफ किंग्श, यूकैम मेकअप समेत 59 एप पर रोक लगाए जाने का युवाओं ने स्वागत किया है। राबर्ट्सगंज केे बढ़ौली गांव निवासी अनिल चौबे ने कहा कि भारत सरकार ने चीन के एप को प्रतिबंधित कर ऐतिहासिक फैसला किया है। अब सरकार को चीन को आर्थिक मोर्चे पर चोट पहुंचाने केलिए देश के अंदर चीन के सामानों के आयात पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा देना चाहिए।
विज्ञापन

अजीत ने कहा कि चीन के सामानों का आयात बंद होने पर देश में ही मैन्यूफैक्चयिरिंग हब स्थापित होने से लोगों को रोजगार मिलेगा और देश आर्थिक रूप से मजबूत होगा। बलवंत मौय कहते हैं कि चीन की सेना देश के जवानों पर धोखे से हमला कर रही है, फिर भी हम लोग चीन का सामान क्रय कर उसे आर्थिक रूप से मजबूत कर रहे हैं। अगर सरकार चीन के सामानों का आयात बंद कर देगी तो लोग स्वदेशी सामानों को तरजीह देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमितेश सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने चीन के एप को देश की एकता, अखंडता, सुरक्षा, रक्षा और सार्वजनिक खतरा मानते हुए बंद किया है। यह फैसला सरकार को पहले ही ले लेना चाहिए था। कहा कि सरकार चीन केसामानों के आयात पर प्रतिबंध लगा देगी तो वह देश आर्थिक रूप से कमजोर हो जाएगा और बार्डर पर तैनात जवानों के ऊपर हमला करने की हिम्मत नहीं जुटा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed