फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Children will be enrolled in school

चिह्नित कर बच्चों का कराया जाएगा नामाकंन

Fri, 07 Feb 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Children will be enrolled in school
सोनभद्र। जिले में शिक्षा विभाग अभियान चलाकर स्कूल न जाने वाले बच्चों को चिह्नित कर विद्यालयों में नामांकन कराएगा। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। अभियान के तहत पांच से 14 वर्ष की आयु के आउट ऑफ स्कूल के बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद नक्सल-दुरूह क्षेत्रों के काफी संख्या में बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। वर्ष 2019-2020 परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों मेें 254060 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। 1804 प्राथमिक विद्यालयों में 176540 बच्चे पंजीकृत हैं और 654 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 77520 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। नया सत्र एक अप्रैल से शुरू होने वाला है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि एक अप्रैल से 20 अप्रैल तक और एक जुलाई से 31 जुलाई तक सभी प्रधानाध्यापक, शिक्षक और शिक्षामित्रों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर बच्चों का स्कूलों में दाखिला दिलाया जाएगा। शत-प्रतिशत बच्चों को शिक्षा मुहैया कराया जा सके। उन्होंने नामांकन अभियान की मॉनिटरिंग खंड शिक्षाधिकारी स्तर से की जाएगी। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए प्रधानों, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्यों का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed