{"_id":"b26aab4e08cfe81127adb2b5e8d34f06","slug":"children-dose-milt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा बीमारी से बचाएगा मिशन इंद्रधनुष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा बीमारी से बचाएगा मिशन इंद्रधनुष
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Wed, 08 Jul 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में प्रतिरक्षण कार्यक्रम के तहत मिशन इंद्रधनुष के चौथे चरण की शुरुआत मंगलवार को राबर्ट्सगंज स्थित सीएमओ कार्यालय प्रांगण में की गई। टीकाकरण से बच्चों और गर्भवती महिलाओं को सात जानलेवा बीमारियों से निजात मिलेगी।
भारत सरकार नई दिल्ली से आए प्रेक्षक अरविंद कुमार और सीएमओ डा. एबी सिंह ने संयुक्त रूप से तीन नौनिहालों को पोलियो रोधी खुराक पिलाकर प्रतिरक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अभियान 14 जुलाई तक समूचे जिले भर में चलाया जाएगा।
प्रेक्षक अरविंद कुमार ने कहा कि सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं का पूर्ण टीकाकरण बहुत जरूरी है। ऐसे में मिशन इंद्रधनुष की सफलता के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराने की जरूरत है। सीएमओ डा. एबी सिंह ने कहा कि प्रतिरक्षित बच्चों को चिह्नित करने का काम आशा और एएनएम के जरिए पूर्ण कर लिया गया है। इस अभियान के तहत छूटे बच्चों को पूरे टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
एसीएमओ डा. गणेश प्रसाद ने बताया कि जिले में प्रतिवर्ष लगभग 58 हजार महिलायें गर्भवती होती हैं तथा लगभग 50 हजार बच्चों का जीवित जन्म होता है। सभी गर्भवती महिलाओं तथा एक साल तक के बच्चों को सात जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जाता है।
परंतु केवल 65 प्रतिशत बच्चों को ही सभी टीके समय पर लग पाते हैं। शेष 35 प्रतिशत बच्चों के माता-पिता जानकारी के अभाव में सभी टीके नहीं लगवा पाते। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. बीके अग्रवाल ने कहा कि मिशन इंद्रधनुष के तहत चार माह में लगातार चार चरणों में अभियान चलाकर बच्चों को पूर्ण प्रतिरक्षित किया जाएगा।
्र
इस दौरान सभी बच्चों को पोलियो, डीपीटी और हेपेटाइटिस बी की तीन खुराकें एक-एक माह के अंतराल पर, बीसीजी की एक खुराक तथा खसरा की दो खुराकें दी जाएंगी। साथ ही गर्भवती महिलाओं को टीटी की दो खुराकें दी जाएंगी। इस मौके पर डा. एसपी सिन्हा, डा. डीके सिंह, मोहम्मद नसीम, संजय सिंह, सादिक राजा मौजूद रहे।