{"_id":"682c981d663974db4f064072","slug":"child-was-playing-neck-got-stuck-in-the-rope-eighth-class-student-died-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में मौत का झूला: खेल रहा था बालक रस्सी में फंसी गर्दन, आठवीं के छात्र की मौत, घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में मौत का झूला: खेल रहा था बालक रस्सी में फंसी गर्दन, आठवीं के छात्र की मौत, घर में मचा कोहराम
Tue, 20 May 2025 08:26 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 20 May 2025 08:26 PM IST
सार
बीजपुर के पुनर्वास कॉलोनी में उस वक्त कोहराम मच गया जब झूले की रस्सी में छात्र की गर्दन फंस गई। घटना में बालक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बीजपुर थाना क्षेत्र के बीजपुर पुनर्वास कॉलाेनी में मंगलवार को झूले की रस्सी में गर्दन फंसने से आठवीं के छात्र की मौत हो गई। घटना झूला झूलने के दौरान हुई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बीजपुर पुनर्वास निवासी उमेश कुमार का पुत्र अमूल्य (14) केंद्रीय विद्यालय रिहंदनगर में आठवीं का छात्रा था।
मंगलवार को वह घर में ही अमरूद के पेड़ पर झूला डालकर झूल रहा था। इसी दौरान उसकी गर्दन रस्सी में फंस गई। उसने निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आवाज सुनकर परिजन दौड़कर वहां पहुंचे। आननफानन रस्सी खोलकर अमूल्य को नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
उसे एनटीपीसी रिहंद के धनवंतरि चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अमूल्य दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन