{"_id":"66a1427c881d7bcb2b02f9e9","slug":"child-dies-due-to-snakebite-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-115871-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सर्पदंश से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सर्पदंश से बालक की मौत
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र के घघरा गांव में बुधवार को सर्पदंश से नौ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
जानकारी के अनुसार पप्पू (9) पुत्र विश्राम निवासी घघरा मंगलवार के शाम को बंधी के किनारे बकरी लेने गया था। शाम को करीब सात बजे बकरी लेकर घर आ रहा था। आते समय रास्ते में पप्पू के पैर में किसी सर्प ने डस लिया।
परिजन घर पर ही रातभर झाड़-फूंक कराते रहे लेकिन पप्पू की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। बुधवार को करीब आठ बजे पप्पू ने दम तोड़ दिया। पप्पू के मौत के बाद घर में चीख-पुकार शुरू हो गई। दोपहर बाद घरवालों ने घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।