फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Child dies after being hit by Bolero, blocked road

Sonebhadra News: बोलेरो की चपेट में आने से बालक की मौत, किया चक्काजाम

Mon, 01 Jan 2024 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Child dies after being hit by Bolero, blocked road
महुली। विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली कस्बे में रविवार की शाम बोलेरो की चपेट में आने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने रांची-रीवा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लगी गई। घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने किसी तरह जाम समाप्त कराया। महुली कस्बा निवासी मिथलेश यादव का पुत्र अंकुश यादव (8) रविवार की शाम दुद्धी-विंढमगंज मार्ग की पटरी से गुजर रहा था। इसी दौरान विंढमगंज की ओर से आ रही अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आ गया। बोलेरो से कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने क्षत विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। उधर, घटना से नाराज लोग सड़क पर उतार आए। नारेबाजी करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस उन्हें समझाने में जुटी रही। अंकुश दो भाई-बहनाें में बड़ा था। उसके बाद छोटी बहन है। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। बेटे की मौत से माता-पिता व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विंढमगंज एसओ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed