फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   child died in and many people injured in car accident in sonbhadra

सोनभद्र में हादसा: बेकाबू कार ने चार लोगों को रौंदा, हादसे में मासूम की गई जान; परिवार में मचा कोहराम

Wed, 03 Jan 2024 01:57 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 03 Jan 2024 01:57 PM IST
सार

बेकाबू कार की चपेट में आकर बच्ची समेत चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। वहीं घायल तीन लोग अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। घटना को लेकर मासूम के परिवार में कोहराम मचा है।  

विज्ञापन
child died in and many people injured in car accident in sonbhadra
sonbhadra car accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के सदर कोतवाली के चुर्क बाजार में बेकाबू कार की चपेट में आने से तीन साल के मासूम की मौत हो गई। हादसे में किशोरी समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


ऐसे हुआ हादसा
चुर्क के वार्ड नंबर पांच निवासी मुख्तार अहमद की पुत्री यालनज (03) मंगलवार की शाम घर के पास खेल रही थी। इसी बीच चुर्क बाजार की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार मोड़ पर अनियंत्रित हो गई। जिसके बाद घर के पास खेल रही यालनज के अलावा वार्ड नंबर पांच निवासी शाहजहां बेगम (35), अपनी बहन के घर आई रामगढ़ के गंगापुर निवासी रजिया (15) व रौंप निवासी जियाउल (45) को रौंद दिया। 
विज्ञापन


हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों की मदद से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने यलनाज को वाराणसी रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात वाराणसी में उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। अन्य तीनों घायलों का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। सदर कोतवाली प्रभारी शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed