{"_id":"66b9b7d93e6450384d042624","slug":"child-died-after-falling-into-well-while-playing-in-sonbhadra-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम की मौत: खेलते समय लापता हुआ पांच साल का बच्चा, रात भर परिजन करते रहे खोजबीन; सुबह बावली में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम की मौत: खेलते समय लापता हुआ पांच साल का बच्चा, रात भर परिजन करते रहे खोजबीन; सुबह बावली में मिला शव
Mon, 12 Aug 2024 12:51 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 12 Aug 2024 12:51 PM IST
सार
सोनभद्र जिले में एक बच्चा खेलते समय लापता हो गया। घरवालों के काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिला। सोमवार की सुबह बच्चे का शव बावली में मिला तो परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
रोते - बिलखते परिजन व मृत बच्चे की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र के सिरसिया ठकुराई ग्राम पंचायत के अकड़ी पुरवा में रविवार देर रात पांच वर्षीय मासूम की बावली में डूबने से मौत हो गई। घर के बाहर खेलते समय वह बावली में डूब गया। सुबह उसका शव मिला तो घटना की जानकारी हुई। करमा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
गांव निवासी ओमप्रकाश का पांच वर्षीय पुत्र गोलू घर से लगभग 400 मीटर दूर स्थित बावली के आसपास खेलते हुए चला गया। वहां पैर फिसलने से वह पानी में चला गया। परिजनों ने जब उसे घर में नहीं देखा तो उसकी खोजबीन शुरू की। बच्चे के न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंचकर खोजबीन शुरू की, लेकिन मासूम का पता नहीं चल पाया। सोमवार सुबह जब परिजन बावली के आसपास जाकर देखा तो बालक का शव उतराया हुआ मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह का कहना है कि बालक घर से खेलते हुए चला गया होगा। शाम को खोजबीन की गई। सुबह गोताखोर को बुलाने की व्यवस्था की जा रही थी, लेकिन बालक का शव उतराया मिला। उसे पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।