फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   child died after crushed by truck in Sonbhadra

दर्दनाक हादसा: खेलते हुए अचानक सड़क पर आया मासूम, बेकाबू ट्रक से कुचलकर मौत; मचा कोहराम

Wed, 15 Jan 2025 03:30 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 15 Jan 2025 03:30 PM IST
सार

सोनभद्र जिले में जुगैल थाना क्षेत्र में नेवारी मोड़ के पास दर्दनाक हादसा हुआ। चार साल का मासूम घर में से खेलते हुए अचानक सड़क पर आ गया। वहां बेकाबू ट्रक के चपेट में आने से मासूम की मौत हो गई। 

विज्ञापन
child died after crushed by truck in Sonbhadra
मौके पर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जुगैल थाना क्षेत्र के नेवारी मोड़ पर बुधवार की सुबह दर्दनाक हादसे में चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घर के बाहर खेल रहा मासूम अचानक सड़क पर आ गया। इसी दौरान बेकाबू ट्रक ने उसे कुचल दिया।

विज्ञापन

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक रोककर चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। वाहन स्वामी को मौके पर बुलाने और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

विज्ञापन
नेवारी मोड़ निवासी श्यामलाल गुप्ता का पुत्र अंकुश (4) बुधवार की सुबह घर में खेल रहा था। खेलते हुए वह अचानक घर से निकलकर सड़क पर चला गया। इसी दौरान आ रही बेकाबू ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। ट्रक के पहिए के नीचे आने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक चालक को पकड़कर ग्रामीणों ने पीटा

child died after crushed by truck in Sonbhadra
घटना के बाद खड़ा ट्रक - फोटो : अमर उजाला

घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने ट्रक रोककर चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह चालक को भीड़ से बाहर निकाला। ग्रामीण ट्रक मालिक को मौके पर बुलाने और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग कर रहे थे।

ग्रामीणों में सूचना देने के बाद भी पुलिस के देर से पहुंचने पर भी गुस्सा था। जुगैल एसओ प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने ग्रामीणों से बात की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। श्याम लाल को दो जुड़वा बेटे हुए थे। अंकुश सबका लाडला था। हादसे में उसकी मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता भी बेसुध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed