फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chief Minister will give a gift of more than five hundred crores

पांच सौ करोड़ से अधिक की सौगात देंगे मुख्यमंत्री

Sun, 19 Dec 2021 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister will give a gift of more than five hundred crores
राबर्ट्सगंज में मुख्यमंत्री के लिए हेलीपैड बनवाते अधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
भाजपा के जन विश्वास यात्रा में 22 दिसंबर को शामिल होने आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले को करोड़ों की सौगात देंगे। कार्यक्रम स्थल पर विकास की कई परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। जिला प्रशासन इन परियोजनाओं की सूची तैयार करने में जुटा है। इनके शिलापट्ट भी बनवाए जा रहे हैं। सोमवार तक इसे अंतिम रुप दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का जिले में करीब 13 महीने बाद आगमन हो रहा है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री के इस दौरे को राजनीतिक लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जन विश्वास यात्रा के बहाने वह जनता को सरकार की उपलब्धियां तो गिनाएंगे साथ ही विकास की बहुप्रतीक्षित परियोजनाएं भी जनता को समर्पित करेंगे।
विज्ञापन

प्रशासनिक सूूत्रों के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पांच सौ करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। इसमें करीब साढ़े तीन सौ करोड़ की 45 से अधिक परियोजनाएं लोकार्पित की जाएगी, जबकि 170 करोड़ की करीब 30 परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं में 50 बेड का आयुष अस्पताल, विद्यालय भवन, पीडब्लूडी की कई सड़कें और पाइप पेयजल परियोजनाएं शामिल हैं। वहीं कोन और करमा में बनने वाले नए ब्लाक भवन का शिलान्यास भी संभावित है। सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। अभी विस्तृत कार्यक्रम आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट के दावेदार, शक्ति प्रदर्शन को तैयार
नगर के हाइडिल मैदान में 22 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष शक्ति प्रदर्शन के लिए भाजपा नेता कमर कस चुकी है। जिले की चारों विधानसभा सीटों से टिकट के लिए दावेदारी पेश करने वाले बड़े समूह के साथ कार्यक्रम में पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हो रहे कार्यक्रम में अपनी बड़ी भागीदारी कर वह टिकट की राह आसान बना सकें।
जिले की कुल चार विधानसभा सीटों में से तीन पर भाजपा का कब्जा है, जबकि एक सीट सहयोगी दल अपना दल-एस के हिस्से में हैं। इस बार माहौल वर्ष 2017 से काफी अलग है। लिहाजा भाजपा भी नया दांव खेलने की तैयारी में है। पार्टी सूत्रों की मानें तो कई सीटों पर बड़े उलटफेर संभावित है। इन्हीं संभावनाओं क मद्देनजर मौजूदा विधायकों के अलावा भी कई नेता टिकट के लिए कतार लगाए हुए हैं। नगर समेत पूरे जिले में बैनर-होर्डिंग के जरिए वह अपनी दावेदारी का अहसास भी करा चुके हैं।

हेलीपैड बनाने में जुटे मजदूर, सड़कें भी सुधारी जा रही
मुख्मयंत्री के कार्यक्रम के लिए प्रशासन की तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम स्थल हाइडिल मैदान के समीप रेलवे ग्राउंड पर हेलीपैड का निर्माण हो रहा है। पीडब्लूडी के अधिकारियों की मौजूदगी में मजदूरों की टोली हेलीपैड बना रही है। हेलीपैड से जिला क्षय रोग कार्यालय होते हुए सभा मंच तक जाने वाली सड़क की मरम्मत भी शुरू हो गई है। इसके अलावा बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों को लगाकर हाइडिल मैदान की सफाई कराई जा रही है। वाहनों की पार्किंग और पैदल लोगों के लिए रूट निर्धारित करने में अफसर रविवार को जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed