{"_id":"5ff821958ebc3e319451c667","slug":"chicken-import-from-four-states-can-be-banned-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में चार राज्यों से आने वाले चिकन पर लग सकती है रोक, बर्ड फ्लू की आशंका से अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में चार राज्यों से आने वाले चिकन पर लग सकती है रोक, बर्ड फ्लू की आशंका से अलर्ट
Fri, 08 Jan 2021 03:15 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 08 Jan 2021 03:15 PM IST
विज्ञापन
चिकन
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के डाला मेंं दो दिन पहले कुछ कौवोंं की मौत के बाद बर्ड फ्लू की आशंका को लेकर जिले में अलर्ट जारी है। पशु चिकित्सा विभाग ने शुक्रवार से पोल्ट्री फार्मों की जांच भी शुरू कर दी। इसके साथ ही पड़ोसी राज्यों मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ से आने वाले चिकन व पोल्ट्री उत्पादोंं पर रोक लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि जिले मेंं चार टीमें बनाकर जांच कराई जा रही है। पोल्ट्री फार्म संचालकों को कहा जा रहा है कि अगर कोई मुर्गा उनके यहां मृत होता है तो उसकी सूचना देते हुए गड्ढा खोदकर उसका निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि जनपद मेंं कहींं भी बर्ड फ्लू का मामला सामने नहींं आया है।
विज्ञापन
डाला में कौवोंं के मृत मिलने की सूचना पर सैंपल जांच के लिए भोपाल स्थित लैब भेजे गए हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन से अनुरोध किया जाएगा कि बाहर से आने वाले चिकन आदि पर रोक लगाकर एहतियात बरती जाए। कहा कि अंतिम निर्णय जिलाधिकारी का होगा। फिलहाल अभी रोक को लेकर कोई आदेश नहीं है।
विज्ञापन
कितना चिकन बाहर से आता है, इसकी नहीं है जानकारी
सोनभद्र जिले मेंं दूसरोंं राज्यों से कितना चिकन बाहर से आता है, इसकी जानकारी न तो पशु चिकित्सा विभाग के पास है और न ही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के पास। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने कहा कि जिले मेंं नौ पोल्ट्री फार्म हैं, लेकिन बाहर से कितना चिकन आता है ये जानकारी नहींं है। उधर, जिला अभिहित अधिकारी सुशील सिंह ने कहा कि उनका विभाग जांच करता है। कितना चिकन बाहर से आता है, यह जानकारी यह पशुपालन व पशु चिकित्सा विभाग दे सकता है।