फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Check one stone of Knhr

कनहर के एक-एक पत्थर की जांच

Tue, 17 Mar 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Tue, 17 Mar 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Check one stone of Knhr
कनहर सिंचाई परियोजना के तहत कनहर नदी में चल रहे स्पेलवे की खुदाई का मंगलवार को भू वैज्ञानिकों ने जायजा लिया।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता केवी द्विवेदी और जुलाजिकल सर्वे आफ इंडिया के भू वैज्ञानिक के डायरेक्टर जनरल आरपीएस चौहान एवं रिहंद डैम के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता महाबीर प्रसाद के साथ आई उनकी टीम ने कार्यों को गहनता से देखा।


 भू वैज्ञानिकों ने खुदाई स्थल पर पहुंच कर एक-एक पत्थरों की जांच की। पूछताछ के दौरान पता चला कि 17 मीटर स्पेलवे के बुनियाद की खुदाई हो चुकी है।

 स्पेलवे बांध के निर्माण में लगने वाले कंक्रीट की गुणवत्ता परत जांच होने के बाद ही बांध की आगे की खुदाई तय की जाएगी।

वैज्ञानिकों की टीम ने स्पेलवे के बुनियाद में मिलने वाले कमजोर पत्थरों को प्रेशर ग्राउटिंग से दबाकर उनमें कंक्रीट कराने का सुझाव दिया।

 इसके अलावा नदी के पानी के डायवर्जन के बारे में, कुड़वा में हो रहे सुरंग निर्माण और कोल्हीनडूबा में हो रहे कार्य को देखा और अपना सुझाव दिया।

इस मौके पर कनहर सिंचाई परियोजना के अधीक्षण अभियंता ओम प्रकाश श्रीवास्तव, दिनेश्वर शुक्ला, एक्सईएन विजय कुमार श्रीवास्तव, केपी पांडेय, रामाशिश चौरसिया, शिवमूरत साहू, सत्यप्रिय, नीरज, रामगोपाल, हेमंत वर्मा, डीके कौशिक, राजेश कुमार, हीरो प्रजापति, ए राजू, एमएल राव, नरसिम्हा, ए राजन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed