{"_id":"587cff984f1c1bdc30efdf31","slug":"check-in-at-16-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में मिले 16 लाख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में मिले 16 लाख
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Mon, 16 Jan 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में बरामद रुपये के बारे में पूछताछ करती पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर वाहनों की तलाशी के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर 16 लाख से ज्यादा रुपये बरामद किए। इसमें पिपरी पुलिस ने 11 .75 लाख रुपये बरामद किया। जबकि करमा, राबर्ट्सगंज और घोरावल में भी पुलिस ने वाहन सवारों से रुपये बरामद किए। बाद में कागजात दिखाने पर तीन लोगों का उनकी धनराशि लौटा दी गई। जिला स्तरीय परीक्षण कमेटी को मामले की जानकारी दे दी गई है।
एसपी लल्लन सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह पिपरी और रेणुकूट पुलिस चौकी के समीप वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। जांच में अनपरा के आरके प्रोपराइटर्स के विनय कुमार जायसवाल के पास से 7,35,115, जबकि मुर्धवा पिपरी के श्याम अग्रवाल के पास से 1.15 लाख और उमाशंकर गुप्ता के पास से 2.90 लाख रुपये बरामद हुए।
पूछताछ में तीनों व्यक्ति रुपये से संबंधित किसी तरह के कागजात नहीं दिखा सके। पुलिस ने रुपयों को जब्त कर लिया। वहीं करमा पुलिस ने राबर्ट्सगंज के नई बस्ती निवासी शैलेंद्र कुमार सोनी के पास 75 हजार रुपये बरामद किए। वह भी रुपये कहां से आएइस बारे में पुलिस को किसी तरह के कागजात नहीं दिखा सके। इसपर पुलिस ने रुपये जब्त कर लिए।
विज्ञापन
वहीं हिंदुआरी तिराहे के पास से कोतवाल प्रशांत श्रीवास्तव ने शाम चार बजे बाइक सवार पसही के नीरज पांडेय से दो लाख तीन हजार रुपये बरामद किए जबकि कार सवार राबर्ट्सगंज के विनय अग्रवाल से 70 हजार रुपये पकड़ लिया। शाम को दोनों व्यक्तियों ने पुलिस को रुपये का ब्यौरा देकर धनराशि वापस ले ली।
उधर, घोरावल के खुटहा मोड़ के पास सोमवार को चेकिंग के दौरान फ्लाइंग टीम के मजिस्ट्रेट जयप्रकाश चुतर्वेदी और प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त दूबे ने खुटहां गांव के राकेश कुमार के पास से दो हजार और पांच सौ के एक लाख दस हजार के नये नोट बरामद किए। बाद में कागजात दिखाने पर रुपये वापस कर दिए गए।