फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chaupaiyan Gunjengi

रामचरित मानस की चौपाइयां गूंजेंगी

Sat, 26 Dec 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sat, 26 Dec 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Chaupaiyan Gunjengi
श्री रामचरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ समिति की ओर से राबर्ट्सगंज के
विज्ञापन
आरटीएस क्लब प्रांगण में शनिवार से आयोजित नौ दिवसीय श्रीरामचरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ के दौरान मानस की चौपाईयों से समूचा शहर गुंजायमान रहेगा।

 इसका समापन चार जनवरी को भंडारा और शोभायात्रा के साथ होगा।  मंच में सजावट को कलाकार अंतिम रूप देने में जूट गए हैं।समिति के अध्यक्ष राधेश्याम जालान और महामंत्री सुशील पाठक ने बताया कि काशी के आचार्य पं. सूर्यलाल शास्त्री के आचार्यत्व में 111 भूदेवों के जरिए श्रीरामचरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ होगी।

 मंच के आचार्य पं. संतोष कुमार द्विवेदी, शिवकुमार शास्त्री, अनिल पांडेय और यशवंत पांडेय होंगे। उनके मुताबिक 26 दिसंबर से चार जनवरी तक प्रतिदिन प्रात: सात बजे से प्रभू का श्रृंगार-पूजन एवं आरती होगी। प्रात: नौ बजे से मानस पाठ और रात्रि आठ बजे श्रीराम कथा होगी।


 इसके अलावा 27 दिसंबर को मध्यांतर के बाद प्रभू श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आर्षण के केंद्र में रहेगा ।


 28 दिसंबर को मध्यांतर के बाद प्रभू श्रीराम का विवाह, दो जनवरी को प्रात: नौ बजे से प्रभू श्रीराम का राज्याभिषेक और चार जनवरी को प्रात: 10 बजे से प्रभू के दरबार में भंडारा एवं प्रसाद वितरण के साथ ही दोपहर बाद एक बजे से प्रभू श्रीराम की शोभायात्रा निकलेगी।


 इसमें तमाम लोग भाग लेंगें। दूर दराज से भी लोगों के आने की संभावना है। समापन पर भंडारें में बड़ी  संख्या में आएंगे। इसके साथ ही महायज्ञ का समापन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed