फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Charcoal consignment started reaching MP via UP

यूपी के रास्ते एमपी में भी पहुंचने लगी चारकोल की खेप

Sat, 11 Jun 2022 07:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
Charcoal consignment started reaching MP via UP
कोयले में चारकोल की मिलावट का सिंडिकेट यूपी के सोनभद्र के साथ ही एमपी के सिंगरौली में भी अपने पैर पसार रहा है। यूपी के रास्ते एमपी तक पहुंचे चारकोल की बड़ी खेप को मोरवा पुलिस ने जब्त कर चालकों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बिल्टी पर लिखे फर्म के नाम पर फर्म स्वामी की तलाश में भी पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

परियोजनाओं को भेजे जाने वाले कोयले में चारकोल मिलावट का खेल ऊर्जांचल में लंबे समय से चल रहा है। अब सिंडिकेट अपने पैर पसारते हुए मप्र के सीमावर्ती इलाकों में पहुंचने लगे हैं। शुक्रवार को मप्र की मोरवा पुलिस ने पांच ट्रकों पर लदे चारकोल की बड़ी खेप पकड़ा। चालकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जांच में मामला संदिग्ध पाए जाने पर वाहन के कागजातों की जांच की गई। कागजातों में फर्म का नाम मेसर्स रिहंद इंटरप्राइजेज औड़ी, अनपरा, सिंगरौली, बरगवां अंकित था। सिंगरौली में चारकोल डिपो भंडारण की स्वीकृति न होने पर चालकों को पकड़ लिया। पूछताछ में ट्रक चालकों की पहचान टुन्नू खान (57) निवासी गढ़वा झारखंड, सुरेश यादव (52) निवासी औरंगाबाद बिहार, राजेश दुबे (32) निवासी कमलेश्वरपुर अंबिकापुर, राजेश कुमार यादव (32) निवासी मड़िहान मिर्जापुर और राजकुमार सिंह धुर्वे (30) निवासी बसंतपुर बलरामपुर के रुप में हुई। उनकी गिरफ्तारी के बाद मोरवा पुलिस फर्म के मालिक और चारकोल उतारने के स्थान की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed