फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chaotic elements broke Ambedkar's statue, anger among villagers, police force present in large numbers

Sonebhadra: अराजक तत्वों ने अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी, ग्रामीणों मे आक्रोश, भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद

Wed, 18 Jan 2023 03:17 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 18 Jan 2023 03:17 PM IST
सार

मंगलवार की रात कोन थाना क्षेत्र के रामगढ़ में अराजक तत्वों ने डॉ भीमराव आंबेडकर के मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। बुधवार की सुबह अंबेडकर स्थल पर लगी  मूर्ति का सर तोड़कर गायब होने की सूचना पूरे गांव में जंगल में आग की तरह फैल गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने तत्काल दोषी के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए हंगामा किया।

विज्ञापन
Chaotic elements broke Ambedkar's statue, anger among villagers, police force present in large numbers
अराजक तत्वों ने अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र में कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामगढ़ बाजार में स्थापित डा.भीमराव अंबेडकर के मूर्ति को अज्ञात अराजक तत्वों ने मंगलवार की रात में तोड़ दिया। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। ओबरा सीओ ने नई मूर्ति लगवाने और दोषियों के खिलाफ करवाई करने की बात कह कर सभी को शांत कराया।

विज्ञापन

मंगलवार की रात कोन थाना क्षेत्र के रामगढ़ में अराजक तत्वों ने डॉ भीमराव आंबेडकर के मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। बुधवार की सुबह अंबेडकर स्थल पर लगी  मूर्ति का सर तोड़कर गायब होने की सूचना पूरे गांव में जंगल में आग की तरह फैल गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने तत्काल दोषी के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए हंगामा किया। उधर मामले की सूचना होते ही क्षेत्राधिकारी ओबरा शंकर प्रसाद, कोन, हाथीनाला थाने की पुलिस व  पीएसी के साथ मौके पर पहुंची। दोषी के खिलाफ कार्यवाही व तत्काल नई मूर्ति मंगाकर अनावरण कराने का आश्वासन देकर लोंगो को शांत कराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अंबेडकर की मूर्ति लेने के लिए ग्रामीण बनारस के लिए निकल गये हैं। आते ही मूर्ति लगाने की बात कही जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी ओबरा शंकर प्रसाद ने बताया कि तहरीर के अनुसार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोषी की तलाश किया जा रही है। अंबेडकर जी की मूर्ति मंगाई गयी है, आते ही नियमानुसार अनावरण कराया जायेगा। मौके पर और उच्चाधिकारियों को पहुचने की बात बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed