फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Chaos as soon as body of CRPF jawan reached home

सीआरपीएफ जवान का शव घर पहुंचने ही मचा कोहराम

Wed, 25 May 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Chaos as soon as body of CRPF jawan reached home
झारखंड के गढ़वा जिला के धुरकी ब्लॉक के सगमा गांव के मृतक सीआरपीएफ के जवान श्रवण कुमार को देखने के ? - फोटो : SONBHADRA
बार्डर क्षेत्र से सटे झारखंड के गढ़वा जिला के थाना अंतर्गत ब्लाक सगमा निवासी सीआरपीएफ के जवान श्रवण कुमार राम का शव मंगलवार की देर शाम उनके गांव पुतुर लाया गया। जवान का शव गांव पहुंचते ही लोगों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि श्रवण तेलंगाना में बतौर सीआरपीएफ जवान पोस्टेड थे। उनकी मौत बीते रविवार की रात में बिजली करंट लगने से तेलंगाना कैंप में हो गई थी। मृतक श्रवण (48) धुरकी थाना क्षेत्र के सोनडीहा (पुतुर) गांव के रहने वाले हैं। वे 81 बटालियन 2013 बैच के जवान थे। श्रवण अपने कैंप में इलेक्ट्रिशियन का काम देखते थे। करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गए थे। गंभीरावस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तिरंगे में लिपटा श्रवण का शव गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया। हर किसी की आंखें नम हो गई। श्रवण का अंतिम संस्कार मरिया नदी के तट पर किया गया। मुखाग्नि श्रवण के चार वर्षीय पुत्र आदित्य रंजन ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed