{"_id":"60ce2c9b8ebc3e2ff55cebc9","slug":"central-and-state-government-did-development-work-rapidly-sonbhadra-news-vns595755999","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र व प्रदेश सरकार ने तेजी से किया विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र व प्रदेश सरकार ने तेजी से किया विकास कार्य
विज्ञापन
चोपन ब्लॉक में आयोजित कार्यशाला में लाभार्थी को चेक प्रदान करते जिले के प्रभारी मंत्री डॉ.सतीशच?
- फोटो : SONBHADRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोपन। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने शनिवार को चोपन ब्लॉक सभागार में आयोजित ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के संवेदीकरण कार्यशाला में मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र, एनआरएलएम समूहों की महिलाओं को चेक और लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डेन कार्ड दिया। उन्होंने ब्लाक परिसर में बरगद का पौध रोपित किया। उन्होंने ग्राम प्रधान और बीडीसी से कहा कि आपसी मतभेद भुला और जातिवाद से ऊपर उठकर विकास कार्य कराएं।
केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की प्रबल समर्थक है। कोविड काल में योगी सरकार ने ग्राम पंचायतों का चुनाव निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराया। ग्राम प्रधान, बीडीसी आपसी मतभेद व जातिवाद से ऊपर उठकर गांव और क्षेत्र का विकास करें। सरकार ने आक्सीजन प्लांटों की स्थापना करके कोविड काल में नागरिकों की जीवन की रक्षा की। प्रदेश के सभी जिला अस्पताल, सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को बेहतर बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री केयर फंड से प्रदेश के सभी जिलों में मानव जीवन को बचाने के लिए आक्सीजन प्लांट की स्थापना की गई है। नदियों के संरक्षण को ध्यान में रखकर बाढ़ नियंत्रण के लिए सरकार ने काम किया है। शुद्ध पेयजल के लिए प्रधानमंत्री 5555 करोड़ की लागत की विंध्य पेयजल योजना को बनवा रहे हैं, जिससे हर घर को जल्द ही नल के माध्यम से पेयजल मिलेगा।
कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों का कर्ज माफ किया। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति तथा युवाओं आदि के लिए हर क्षेत्र में काम हुआ है। सात साल में केंद्र सरकार व चार साल में उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में तेजी से कार्य किया है। उन्होंने कोरोना नियंत्रण में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि टीका जरूर लगवायें। गांव के 18 वर्ष से अधिक सभी का टीकाकरण शत-प्रतिशत करायें। गांव में जाकर लोगों को जागरूक करें। पौधरोपण कराएं। कहा कि प्रदेश के अति पिछड़े आठ जिलों में सोनभद्र अब तीन जिलों में शामिल हो गया है। इस दौरान सांसद पकौड़ी लाल कोल, भाजपा के जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, विधायक ओबरा संजीव कुमार गौंड़, विधायक सदर भूपेश चौबे, विधायक घोरावल डॉ. अनिल कुमार मौर्या, डीएम अभिषेक सिंह, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, डीपीआरओ विशाल सिंह, बीडीओ चोपन एके जौहरी, एसडीएम ओबरा प्रकाश चन्द्र, सीओ आशीष मिश्रा, प्रशांत सिंह, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, संजीव कुमार तिवारी मौजूद रहे।