फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Central and state government blew mannequin

केंद्र और यूपी सरकार का फूंका पुतला

Sat, 18 Apr 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sat, 18 Apr 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Central and state government blew mannequin
भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को किसानों की समस्या को लेकर सदर तहसील में प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का संयुक्त रूप से पुतला फूंका।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि दोनों सरकारें पूंजीपतियों की हितैषी हैं। उनका किसानों से कोई सरोकार नहीं है। प्रदर्शन के बाद हुई सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवंत सिंह ने कहा कि पूंजीपति और कारपोरेट घरानों के इशारे पर केंद्र और प्रदेश की सरकारें चल रही हैं।
विज्ञापन


दोनों सरकारें किसानों, मजदूरों और आदिवासियों की जमीन को नए भूमि अधिग्रहण के जरिए छीनकर पूंजीवादी कारपोरेट घरानों को सौंपना शुरू कर दिया है।

पूरे देश का किसान बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से तबाह और बर्बाद हो चुका है।  राष्ट्रीय संयोजक रामकृष्ण पाठक ने कहा कि देश में 65 प्रतिशत से अधिक जनता कृषि पर आधारित है
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अब तक इसे उद्योग का दर्जा नहीं दिया जा सका है। प्रवक्ता पंकज यादव ने किसानों को सूखा राहत एवं बीमा का पैसा अविलंब देने आदि की मांग की। इस मौके पर अर्जुन चौहान, फतेह मोहम्मद, लक्षनधारी पाल, लवकुश केशरी, चंदलाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed