फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Celebrations as per Guideline SDM

गाइडलाइन के अनुरूप मनाए पर्व: एसडीएम

Tue, 27 Oct 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Celebrations as per Guideline SDM
राबर्ट्सगंज पुलिस चौकी में पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते एसडीएम केएस पांडेय। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। बारावफात को लेकर राबर्ट्सगंज नगर के कस्बा चौकी परिसर में मंगलवार को एसडीएम सदर डा. केएस पांडेय व सीओ सीटी राजकुमार त्रिपाठी की उपस्थिति में पीस कमेटी की बैठक हुई। उपस्थित सभी समुदाय के लोगों से कोई भी नई परंपरा न शुरू करने की हिदायत दी गई। एसडीएम ने उपस्थित लोगों को बताया कि बारावफात का जुलूस शांति पूर्वक और सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए निकालें। सभी ने आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाए जाने का संकल्प लिया। एसडीएम ने बताया कि अभी जुलूस निकालने को लेकर किसी प्रकार से परमिशन नहीं लिया गया है, अप्लाई होने पर गाइडलाइन के अनुसार कुछ अनुमति दी जाएगी। यदि गाइडलाइन का उल्लंघन हुआ तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। बड़े वाहनों को पुलिस चौकी के पास पार्क में खड़ा कराने का अनुरोध किया गया। सीओ सीटी राजकुमार त्रिपाठी ने कहा कि कोई भी नई परंपरा न शुरू करें। नगर पालिका सहित अन्य विभागों के सक्षम अधिकारियों के न पहुंचने पर लोगों ने रोष जताया। इस मौके पर सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अंजनी राय, कस्बा चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह, एसआई प्रेमशंकर मिश्रा, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पूर्व चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता, सदर मुस्ताक खां, हिदायत उल्ला खां, अजहर खां, इमरान खान, प्यारे दादरी, रोशन खां, जुबेर, शाहिद, नितेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed