फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Celebrating till late night, resounding Happy New Year

Sonebhadra News: देर रात तक मना जश्न, गूंजा हैप्पी न्यू ईयर

Mon, 01 Jan 2024 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Celebrating till late night, resounding Happy New Year
सोनभद्र। नव वर्ष के स्वागत का उल्लास रविवार को लोगों पर छाया रहा। शाम होते ही लोग जश्न में डूब गए। होटल-रेस्टूरेंट और घरों में दोस्तों के साथ मिलकर वर्ष 2024 का स्वागत किया और वर्ष 2023 को विदाई दी। देर रात तक जश्न का दौर चलता रहा। लोगों ने केक काटे, एक-दूसरे को कार्ड और उपहार देकर नए साल की शुभकामनाएं दी। इस दौरान पुलिस भी चौकन्नी रही। कई दिनों से लोग नए वर्ष के स्वागत की तैयारियों में जुटे रहे। रविवार को छुट्टी का दिन होने और मौसम के भी साथ देने के कारण लोगों का उल्लास चरम पर था। युवाओं-महिलाओं की टोली शाम होते ही जश्न की तैयारी में जुट गई। किसी ने अपने घरों में ही परिवार और रिश्तेदारों के साथ मिलकर पार्टी की तो कई लोग दोस्तों के समूह में होटल-रेस्टूरेंट में भी पहुंचे। शाम ढलने के साथ जश्न परवान चढ़ता गया। इससे पहले दिन में बाजार में नए वर्ष को लेकर खरीदारी में लोग जुटे रहे। कार्ड, फूल, गुलदस्ता, चॉकलेट सहित अन्य उपहार की लोगों ने खूब खरीद की। केक की दुकान पर भी भीड़ लगी रही। तरह-तरह के केक आर्डर देकर तैयार कराए गए। सजावटी सामानों की भी खरीदारी हुई। घरों के बाहर 2024 लिखे पोस्टर आदि चस्पा कर लोगों ने नए साल की बधाई दी। उधर, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस देर रात तक गश्त करती रही। सीओ सिटी राहुल पांडेय के नेतृत्व में सदर कोतवाली पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को शांति पूर्ण ढंग से जश्न मनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed