फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   CDPO found absent in inspection, one day's salary cut

निरीक्षण में अनुपस्थित मिले सीडीपीओ, एक दिन का वेतन कटा

Tue, 23 Feb 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
CDPO found absent in inspection, one day's salary cut
सोनभद्र। जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) अजीत कुमार सिंह ने सोमवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय चोपन का निरीक्षण किया। इस दौरान परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) अनुपस्थित रहे। उनका एक दिन का वेतन काट दिया गया। अभिलेखों का रखरखाव ठीक न होने पर डीपीओ ने संबंधितों को फटकार लगाई और अभिलेख अपडेट करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी सोमवार को दोपहर बाद चोपन बाल विकास परियोजना कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने जांच के दौरान पाया कि अभिलेखों का रखरखाव ठीक ढंग से नहीं है। उन्होंने अभिलेखों की जांच की तो पाया कि उसे अपडेट ही नहीं किया गया है। पूछताछ करने पर पता चला कि बाल विकास परियोजना अधिकारी रमेश कुमार अनुपस्थित हैं। इस पर उनका एक दिन का वेतन रोक दिया गया। उधर, मंगलवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र ढुटेर और उसरी खुर्द का निरीक्षण किया। यहां दो-दो बच्चों का अन्नप्राशन हुआ। डीपीओ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को केंद्रों की साफ सफाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed