सोनभद्र। जिला प्रशासन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने मंगलवार को जनपद स्तरीय अधिकारियों को चुनाव से संबंधित जिम्मेदारी दी। इसके तहत सीडीओ को प्रभारी अधिकारी कार्मिक बनाया गया है।
जिलाधिकारी के मुताबिक सहायक प्रभारी कार्मिक के रूप में डीडीओ, बीएसए, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, सहायक निदेशक रेशम को बनाया गया है। इसी तरह अपर जिलाधिकारी को आरओ, एआरओ, सेक्टर जोनल मजिस्ट्रेट की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण का प्रभारी अधिकारी बनाते हुए परियोजना अध्किारी डूडा को सहायक प्रभारी अधिकारी और यातायात, ईंधन एवं रूट चार्ट संबंधित के प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलेक्टर सोनभद्र को बनाया गया है। सहायक प्रभारी के रूप में एआरटीओ व जिलापूर्ति अधिकारी बने है। सहायक निबंधक सहकारिता को नामांकन पत्र, विभिन्न प्रपत्र, मतदान एवं मतगणना के लिए लेखन सामग्री, निर्वाचन सामग्री आदि का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। मतपत्रों की छपाई की जिम्मेदारी डीपीआरओ को दी गई है। बैलेट बाक्स से संबंधिक कार्य के लिए परियोजना निदेशक को प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह मतगणना के समय खान-पान व्यवस्था के लिए डीएसओ को जिम्मेदारी मिली है। कंट्रोल रूम एवं शिकायतों के निस्तारण के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रभारी अधिकारी बनाए गए है।