{"_id":"65a8096c34c00ed0cf068da8","slug":"cctvs-of-examination-centers-will-be-connected-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-8426-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: वाराणसी, प्रयागराज और लखनऊ के कंट्रोल रूम से जुड़ेंगे परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: वाराणसी, प्रयागराज और लखनऊ के कंट्रोल रूम से जुड़ेंगे परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए विभाग तैयारी में जुटा है। निगरानी के लिए जिले के परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे और वायस रिकार्डर को वाराणसी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय, प्रयागराज और प्रदेश स्तर पर लखनऊ में स्थापित कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 22 फरवरी से शुरू हो रही है। यह नौ मार्च तक चलेगी। कुल 76 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल में 28845 और इंटर में 18942 छात्र-छात्रा सहित 47787 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। विभाग पारदर्शी तरीके से नकलविहीन परीक्षा कराने को लेकर तैयारियों को अतिम रूप देने में जुटा है।
इस बार परीक्षा में पहले की अपेक्षा अधिक सख्ती होगी। सभी परीक्षा केंद्रों सीसीटीवी और वाइस रिकाॅर्डर होंगे। इनके जरिए पांच स्थानों से परीक्षा केंद्रों की निगरानी होगी। एक ओर जहां केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा केंद्र पर बने कंट्रोल रूम से कक्षों की निगरानी करेंगे। तो वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से अधिकारी निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त इस बार तीन अन्य स्थानों से भी परीक्षा केंद्रों की निगरानी होगी। जिसमें स्कूलों में लगे कैमरे और वायस रिकार्डर को वाराणसी में बनाए जा रहे क्षेत्रीय कंट्रोल रूम, प्रयागराज और लखनऊ में बने कमांड कंट्रोल सेंटर से जुड़ेंगे। जिले के 76 परीक्षा केंद्रों में से 72 केंद्रों के सीसीटीवी को कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया है। जबकि चार केंद्रों पर भी तैयारी अंतिम चरण में है। सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग भी सुरक्षित रखी जाएगी।
पिछले साल की तरह इस साल भी नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। इसके लिए पांच स्थानों से निगरानी रखी जाएगी। अगर कोई भी परीक्षा में गड़बड़ी करने का प्रयास करता पाया जाता है तो उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। -राजेंद्र यादव, डीआईओएस।