प्रसिद्ध मंदिरों में लगेंगे सीसी कैमरे
एसपी ने अमिला धाम में पुजारी और ग्रामीणों से नवरात्र में श्रद्धालुओं की होने वाली भीड़ के बारे में जानकारी हासिल की। मंदिर जाने वाले मार्ग पर कहां-कहां बैरियर लगेंगे और फोर्स तैनात होगी इसके लिए स्थलीय जायजा लिया। ओबरा सीओ प्रवीण यादव को नवरात्र के एक दिन पहले अमिलाधाम में दो प्लाटून पीएसी, एक आरटीएस सेट, सौ कांस्टेबल, पांच दरोगा तैनात करने को कहा।
एसपी ने कहा कि सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र के सुप्रसिद्ध मंदिरों में सीसी कैमरे की व्यवस्था एवं आवश्यकतानुसार फोर्स तैनात करने का निर्देश दे दिया गया है। कहा कि मंदिरों के आसपास सादे पोशाक में फोर्स भी तैनात रहेगी।