फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   CBI reached Sonbhadra on complaint of a person from Delhi

दिल्ली के एक व्यक्ति की शिकायत पर सोनभद्र पहुंची थी सीबीआई

Thu, 19 Nov 2020 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
CBI reached Sonbhadra on complaint of a person from Delhi
दिल्ली के एक व्यक्ति की शिकायत पर सोनभद्र पहुंची थी सीबीआई
विज्ञापन

चाइल्ड पोर्न फोटोग्राफी का मामला:
मोबाइल, लैपटॉप आदि जब्त कर दिल्ली ले गई थी सीबीआई
संवाद न्यूज एजेंसी
अनपरा (सोनभद्र)। चाइल्ड पोर्न फोटोग्राफी के मामले में सीबीआई की छह सदस्यीय टीम ने दिल्ली के एक व्यक्ति की शिकायत पर 18 सितंबर को दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करने वाले इंजीनियर नीरज कुमार के अनपरा स्थित घर पर छापा मारा था। यहां जांच के दौरान मोबाइल व लैपटाप सहित अन्य सामान जब्त करने के बाद सीबीआई ने इंजीनियर से रेणुसागर पुलिस चौकी में कई घंटे पूछताछ भी की थी। इसके बाद युवक को दिल्ली सीबीआई कोर्ट में पेश होने का निर्देश देने के बाद टीम वापस लौट गई थी।

आरोपी से पूछताछ के बाद सीबीआई के डिप्टी एसपी अमित कुमार ने बताया था कि दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत की है कि बच्चों की न्यूड फोटो व वीडियो बनाकर पोर्न साइड पर डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का काम किया जा रहा है। उसी शिकायत के सिलसिले में अनपरा निवासी आरोपी नीरज से पूछताछ की गई। डिप्टी एसपी ने यह भी बताया था कि आरोपी को दिल्ली सीबीआई कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है। सीबीआई इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया था कि पूरा मामला चाइल्ड पोर्न फोटोग्राफी से जुड़ा हुआ है। जिसकी जांच की जा रही है। जांच के दौरान सीबीआई को कुछ अहम सबूत मिले थे। उसी के आधार पर नीरज को दिल्ली से गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। उधर, सीबीआई इस मामले में सिंचाई विभाग में तैनात जेई रामभवन तक पहुंचने का प्रयास कर रही थी। उस तक पहुंचने में काफी हद तक मदद सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र निवासी इंजीनियर नीरज कुमार की गिरफ्तारी के बाद मिली। नीरज की गिरफ्तारी गत 25 सितंबर को हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed