{"_id":"66c2fcf3a6fb469fb20b674c","slug":"cbi-raid-residence-of-ncl-director-and-cvo-in-sonbhadra-2024-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CBI Raid: एनसीएल के निदेशक और सीवीओ के आवास पर सीबीआई का छापा, तीसरे दिन बढ़ा कार्रवाई का दायरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBI Raid: एनसीएल के निदेशक और सीवीओ के आवास पर सीबीआई का छापा, तीसरे दिन बढ़ा कार्रवाई का दायरा
Mon, 19 Aug 2024 01:36 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 19 Aug 2024 01:36 PM IST
सार
सोनभद्र जिले में एनसीएल में सीबीआई की कार्रवाई लगातार तीसरे भी जारी है। सोमवार की सुबह एनसीएल के निदेशक और सीवीओ के आवास पर सीबीआई टीम पहुंची। यहां टीम द्वारा दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
कोयला क्षेत्र में सीबीआई का छापा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित कोयला क्षेत्र में शनिवार रात से शुरू सीबीआई की कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी रही। सोमवार को टीम के सदस्य एनसीएल के निदेशक व मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) के आवास पर धमक गए। इसके चलते कोयला कंपनी के अधिकारियों में खलबली मची रही। सूत्र बताते हैं कि सीबीआई के रडार पर कोयला क्षेत्र का बड़ा नेक्सेस है। मामला विदेशी मशीनों के लिए आपूर्ति किए गए कई सौ करोड़ रुपये के स्पेयर पार्ट्स में गोलमाल से जुड़ा है।
विज्ञापन
कोल इंडिया की कमाऊ कंपनी नार्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में कदाचार व सीबीआई का छापा कोई नई बात नहीं है। अब तक यहां पर अधिकतर कार्रवाई जबलपुर सीबीआई टीम ने किया। जबलपुर टीम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होने के बाद पहली बार दिल्ली की टीम यहां धमकी है। टीम ने जबलपुर सीबीआई के डिप्टी एसपी जॉय जोसेफ डामले को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोप है कि डिप्टी एसपी जोसेफ डामले एनसीएल के दागी अफसरों का कवच बना था। रविवार को टीम ने एनसीएल सीएमडी के प्रबंध सचिव सूबेदार ओझा के आवास से तीन करोड़ 86 लाख रुपये की बरामदगी की थी। इसके अलावे आभूषण व बड़े निवेश संबंधित कागजात बरामद किए गए थे। एनसीएल के सुरक्षा अधिकारी (एचओडी) कर्नल बसंत कुमार सिंह, स्पेयर्स आपूर्तिकर्ता रविशंकर सिंह सहित अन्य लोगों पर कार्रवाई किया था।
विज्ञापन
NCL
- फोटो : अमर उजाला
माना जा रहा है कि पकड़ में आए आरोपियों से मिले इनपुट के आधार पर कार्रवाई का दायरा बढ़ रहा है और इसका रूख कंपनी मुख्यालय से कोयला परियोजनाओं के तरफ है।सोमवार सुबह सात बजे बजे ही सीबीआई टीम एनसीएल के निदेशक तकनीकी योजना एवं परियोजना सुनील प्रसाद सिंह समेत मुख्य सतर्कता अधिकारी रवींद्र प्रसाद के यहां धमक गई।
बताया जाता है कि रवींद्र प्रसाद अपने आवास से नदारद मिले। इसके बाद उनके आवास पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया। पुलिस को इस बात के निर्देश दिए गए कि सीवीओ के बंगले पर कोई नहीं आएगा जाएगा। बताया जा रहा है कि सीबीआई टीम को एडिशनल एसपी मुकेश कुमार लीड कर रहे हैं। तीन दिन से चल रही कार्रवाई के बाद अभी सीबीआई के तरफ से कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।
बताया जाता है कि रवींद्र प्रसाद अपने आवास से नदारद मिले। इसके बाद उनके आवास पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया। पुलिस को इस बात के निर्देश दिए गए कि सीवीओ के बंगले पर कोई नहीं आएगा जाएगा। बताया जा रहा है कि सीबीआई टीम को एडिशनल एसपी मुकेश कुमार लीड कर रहे हैं। तीन दिन से चल रही कार्रवाई के बाद अभी सीबीआई के तरफ से कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।