फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   CBI intensifies investigation in child porn case

चाइल्ड पोर्न फोटोग्राफी मामले में सीबीआई ने जांच की तेज

Mon, 21 Sep 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
CBI intensifies investigation in child porn case
अनपरा। चाइल्ड पोर्न फोटोग्राफी के मामले में सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। बीते शुक्रवार को सीबीआई की छह सदस्यीय ने टीम ने क्षेत्र में छापे की कार्रवाई जिस युवक से पूछताछ की थी, उसके आधार पर दिल्ली में युवक से जुड़े लोगों को गिरफ्त में लेने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन

सीबीआई की छह सदस्यीय टीम ने बीते शुक्रवार को अनपरा बाजार निवासी एक युवक के घर चाइल्ड पोर्न फोटोग्राफी से जुडे़ मामले में छापे की कार्रवाई कर जांच की थी। डिप्टी एसपी अमित कुमार की अगुवाई में अनपरा पहुंची टीम ने युवक से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद आरोपी का मोबाइल फोन, लैपटॉप व अन्य जरूरी कागजात को अपने कब्जे में लेने के बाद आरोपी को सोमवार को दिल्ली सीबीआई कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिया था। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली की एक कंपनी में कार्य करने वाले अनपरा निवासी आरोपी युवक ने पूछताछ में सीबीआई को अपने को बेकसूर बताने की कोशिश की थी। पूछताछ में आरोपी ने सीबीआई को दिल्ली स्थित कंपनी के कुछ कर्मियों पर उसे फंसाने का आरोप लगाया था। आरोप लगाया था कि वह दिल्ली में जिस संस्था में काम करता था, वहां के कुछ कर्मचारियों ने उसके मोबाइल व मेल आईडी के साथ छेड़छाड़ की है। उसका कहना था कि वह वहां काम करता था और मई माह में दिल्ली से यहां आया था। सूत्रों का कहना है कि युवक से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर सीबीआई ने पूरे मामले की तह तक जाने के लिए दिल्ली में छानबीन तेज कर दी है। सूत्रों का कहना है कि पूरे मामले में किसी गिरोह का हाथ बताया जा रहा है, जो मासूम बच्चों को बहला फुसलाकर कर इस कृत्य को अंजाम दे रहा है। डीएसपी अमित कुमार का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच में सीबीआई को ठोस सबूत मिले हैं। जल्द ही जांच प्रक्रिया पूरी कर आरोपियों को गिरफ्त में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed