फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Caught 23 warranties who were absconding after raiding

छापेमारी कर फरार चल रहे 23 वारंटियों को दबोचा

Mon, 25 Apr 2022 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
Caught 23 warranties who were absconding after raiding
जिले में रविवार की रात फरार चल रहे वांछित अभियुक्तों व वारंटियों को पकड़ने के लिए अभियान चला। फोर्स के साथ सभी सीओ और थाना प्रभारियों ने कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने फरार चल रहे 23 वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

रविवार की रात एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने दबिश देकर चार वांछित अभियुक्त व 19 वारंटियों की गिरफ्तारी की। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में सिटी सीओ राजकुमार तिवारी, कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा और क्राइम इंस्पेक्टर कृष्णानंद राय ने अलग-अलग उरमौरा, लोढ़ी, बरैला, छपका समेत कई गांवों में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने आठ वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह से चोपन, कोन, बभनी, ओबरा, घोरावल समेत अन्य थाना क्षेत्रों में पुलिस ने दबिश देकर वारंटियों को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed