फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   cattle

पशुओं को रोगों से बचाव के लिए लगाया गया टीका

Fri, 23 Oct 2020 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
cattle
डाला। अल्ट्राटेक सीमेन्ट प्रबंधन ने शुक्रवार को पड़रछ ग्राम पंचायत के देवतरा में नि:शुल्क पशु चिकित्सा कैंप लगाया। इस दौरान लोगों ने अपने पशुओं को बीमारी से बचाने के लिए टीके लगवाए। डॉक्टरों ने उन्हें जानवरों के होने वाले रोगों के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि कैैप में गाय, भैस व बकरी का उपचार किया गया। पशुओं को रोगों से बचाव के लिए टीका लगाया गया। पशुओं में होने वाली नाना प्रकार की बीमारियां क्रिमनाशक, सनैला, लंपी चर्म रोग, डायरिया समेत आदि रोगों से बचाव का उपाय बताया गया। उन्होंने पशुओं को स्वास्थ्य वर्धक बनाए रखने के लिए उचित पोषाहार दिए जाने का सुझाव दिया गया। कहा कि इस तरह का कैम्प लगते रहना चाहिए, ताकि पशुओं को बीमारियो से बचाया जा सके। कैम्प में नि:शुल्क दवा के साथ ही पोषाहार का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ. विकास चौधरी, सीएसआर हेड एम रविराव, दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed