युवक को पेड़ में बांधकर पिटाई का मामला: सैकड़ों लोगों ने घेरा थाना, की नारेबाजी; वायरल वीडियो के बाद दो अरेस्ट
Sonbhadra News: मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद सदर कोतवाली थाने का सैकड़ों लोगों ने घेराव कर दिया। नाराज लोग उक्त मामले में कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र के सदर कोतवाली क्षेत्र के ऊंचडीह गांव में युवक को पेड़ में बांधकर लात-घूसे और चप्पल से पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे।
गिरफ्तारी की मांग को लेकर गेट के सामने बैठकर धरना दिया और नारे लगाए। एएसपी ने उनसे वार्ता की और समझा-बुझाकर शांत कराया।
ऊंचडीह गांव निवासी सुनील पांडेय के पुत्र अमितेश की पिटाई का वीडियो दो दिन पहले वायरल हुआ था। इसमें गांव के ही कुछ लोग उसे पकड़कर लात-घूसे और चप्पल से पीट रहे थे। छानबीन हुई तो मामला पेड़ की कटाई को लेकर विवाद से जुड़ा मिला।
सुनील के मुताबिक गांव में स्थित उनके पुश्तैनी घर के पास खेत में लगा आम व शीशम का पेड़ कुछ लोग 23 जून को काट रहे थे। मौके पर पहुंचे अमितेश ने उन्हें ऐसा करने से मना करते हुए भगा दिया। इसी खुन्नस में गत 27 जून को आरोपियों ने अमितेश को अकेला पाकर पकड़ लिया और जमकर पिटाई की।
वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने अमित रंजन, प्रभात, संजू देवी सहित अन्य आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया। गुरुवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी, गैंगस्टर के तहत कार्रवाई सहित विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को कई लोग सदर कोतवाली पहुंचे।
गेट पर नारेबाजी करते हुए धरना दिया। बाद में कोतवाल सत्येंद्र राय से वार्ता की। मौके पर एएसपी, सीओ सदर संजीव कटियार भी पहुंचे। उन्होंने आश्वस्त किया कि मामले में गंभीरता से लगी हुई है। दो आरोपी पकड़े गए हैं। अन्य को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.