फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case will be registered against the clerk of Basic Education Department

बेसिक शिक्षा विभाग के लिपिक के खिलाफ दर्ज होगा केस

Sun, 29 May 2022 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Case will be registered against the clerk of Basic Education Department
सोनभद्र। पचास बेड के एकीकृत आयुष चिकित्सालय में नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर बेसिक शिक्षा विभाग के एक लिपिक पर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप है। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने सदर कोतवाल को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सदर कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव निवासी रविकांत चौहान ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया है कि उसके मकान में वर्ष 2019 से बेसिक शिक्षा विभाग के एक क्लर्क रहते हैं। रविंकात का आरोप है कि क्लर्क ने आयुष चिकित्सालय में क्लर्क की नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये की मांग की। उसने कहा कि लखनऊ से सब काम होगा, पहले 50 हजार रुपये देना होगा, काम होने पर शेष रुपये देने होंगे। उसके झांसे में आकर उसने करीब दो लाख 85 हजार रुपये दे दिया, लेकिन नौकरी नहीं मिली। अब रुपये मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। उसका आरोप है कि क्लर्क ने कई लोगों से ठगी की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कोतवाल को केस दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इंस्पेक्टर ने कहा कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी लिपिक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed