फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case registered against Peshkar for missing 683 files

Sonebhadra News: 683 फाइलें गायब होने में पेशकार पर मुकदमा दर्ज

Fri, 26 Jul 2024 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Case registered against Peshkar for missing 683 files
दुद्धी। तहसीलदार न्यायालय से 683 फाइलों के गायब हाेने के मामले में बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। तहसीलदार की तहरीर पर पूर्व पेशकार के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। पेशकार के सदर तहसील में तबादले के बाद यह गड़बड़ी सामने आई है।
विज्ञापन

तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि राकेश कुमार नवीन का तबादला करीब एक माह पहले तहसीलदार कोर्ट के पेशकार के पद से सदर तहसील में नायब नाजिर के पद पर हुआ है। तबादले के बाद चार्ज हस्तांतरण के दौरान कोर्ट में वादों के मिलान के दौरान 683 मुकदमों से जुड़ी फाइलें नहीं मिल रही हैं। कुल 1344 फाइलों को आरसी सीएमएस पोर्टल पर अंकित किया गया है, जबकि मुकदमे से संबंधित 661 फाइलें ही सही सलामत मिली हैं। अन्य फाइलों के बारे में जब संबंधित कर्मी से पूछताछ की गई तो वह समुचित जवाब नहीं दे रहा है। पत्रावलियों के संबंध में भौतिक मिलान भी नहीं किया जा रहा है। इससे शासकीय कार्य के निर्वहन एवं वाद के निस्तारण में समस्या हो रही है। राकेश कुमार की ओर से लगातार उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना की जा रही है। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। बता दें कि दुद्धी एवं सिविल बार एसोसिएशन की ओर से भी पूर्व में कई बार फाइलें गायब होने का आरोप लगाया गया था। चार दिन पहले मंडलायुक्त के निरीक्षण के दौरान भी अधिवक्ताओं ने फाइलें गायब होने की जानकारी दी थीं। इस पर प्रमुखता से लेते हुए जांच कराकर कार्रवाई कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed