फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case registered against eight in pipe theft of Namami Gange project

नमामि गंगे परियोजना की पाइप चोरी मामले में आठ के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 27 May 2022 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 05:57 PM IST
विज्ञापन
Case registered against eight in pipe theft of Namami Gange project
सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट नमामि गंगे के कार्यस्थल से पाइप चोरी किए जाने के मामले में पुलिस ने पांच नामजद सहित आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। शेष तीन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

नमामि गंगे परियोजना की साइट से दो डीसीएम ट्रक व एक हाइड्रा को नमामि गंगे के कर्मचारियों एवं ग्रामीणों के सहयोग से बीजपुर पुलिस ने चेतवा तिराहे से पकड़ लिया था। इसके बाद थाना परिसर में खड़ा करा दिया था। उक्त मामले में बीजपुर पुलिस ने नमामि गंगे परियोजना के एचआर हेड की तहरीर पर तत्परता दिखाते हुए आठ आरोपितों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक एसपी सिंह ने बताया कि घटना कि दोनों डीसीएम ट्रक सहित हाइड्रा को अपने कब्जे में लेकर थाने खड़ा करा दिया। मौके से मप्र के रायसेन जिला अंतर्गत सिलवानी निवासी गोविंद ठाकुर, राजेंद्र सिंह यादव, भोपाल के थाना गुंगा निवासी कंचन सिंह गुर्जर, बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली निवासी अर्जुन भगत और जिले के बीजपुर पुनर्वास प्रथम निवासी राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है जिन्हें शुक्रवार को संबंधित धाराओं में अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया है। शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम की तरफ से लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद यादव, राधेश्याम मौर्या, कांस्टेबल यशवंत सिंह, अमित कुमार तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed