फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case on nine including husband and father-in-law

Sonebhadra News: दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर समेत नौ पर केस

Fri, 28 Jul 2023 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Case on nine including husband and father-in-law
सोनभद्र। शाहगंज थाना क्षेत्र के सहुआर गांव निवासी विवाहिता की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मृतका की माता की तहरीर पर आरोपित पति, ससुर समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या, उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मिर्जापुर के तरकापुर मोहल्ला निवासी हीरालाल ने अपनी पुत्री पिंकी की शादी मई 2019 में शाहगंज थाना क्षेत्र के सहुआर गांव निवासी रविंद्र पुत्र ओमप्रकाश से किया था। बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में पिंकी ने विषाक्त पदार्थ खा ली। हालत बिगड़ने पर उसे राबर्ट्सगंज नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति गंभीर होने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। वाराणसी जाते समय रास्ते में ही सुकृत के पास पिंकी की मौत हो गई। सूचना पर शाहगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

मामले में मृतका के भाई ने बहन को जहर देकर मारने का आरोप लगाया था। हालांकि बाद में सुलह-समझाौता हो गया। बृहस्पतिवार की सुबह मृतका की माता चिन्ता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शादी के बाद से ही बेटी के ससुराल वाले पैसे की डिमांड कर रहे थे। आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले ही फोन कर पैसा मांगा गया था। मांग पूरी न कर पाने पर बुधवार को ससुराल वालों ने जहर देकर पुत्री पिंकी की हत्या कर दिए। मृतका माता के तहरीर के आधार पर शाहगंज थाने की पुलिस ने आरोपी पति रविंद्र सोनकर, ससुर ओमप्रकाश, लवकुश, शीला, बब्बन देवी, बिन्दु, जुगलेश सहित कुल नौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी केदार नाथ मौर्या ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed