फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   case on finance company sonbhadra

कंपनी के एमडी समेत तीन के खिलाफ मुकदमा

Wed, 15 Jan 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
case on finance company sonbhadra
सोनभद्र। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित उत्कर्ष पांडेय की तहरीर पर एक फाइनेंस कंपनी के एमडी समेत तीन के खिलाफ गबन, धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। मंगलवार को कंपनी के एमडी समेत दो का चालान कर दिया गया। एक आरोपी की तलाश जारी है। आरोपियों पर उपभोक्ताओं से लाखों रुपये कंपनी में जमा करा कर न लौटाने का आरोप है।
विज्ञापन

कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि हाइडिल कालोनी निवासी उत्कर्ष पांडेय ने आरोप लगाया कि उन्होंने एक फाइनेंस कंपनी में 25000 रुपये जमा किया था। उनके अलावा कई अन्य लोगों ने भी रुपये जमा किया है। आरोप लगाया कि उनके द्वारा जमा रुपये की अवधि पूरी होने के बाद भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। यह आरोप भी लगाया कि आरोपी कंपनी बंद कर रुपये हड़पना चाह रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाल ने पीड़ित की तहरीर पर फाइनेंस कंपनी के एमडी एवं विकास नगर निवासी शिवम मालवीय और कर्मी सुखदेव गुप्ता को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। एक अन्य आरोपी की तलाश की जारी है। बरनवाल मार्केट के समीप से दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। जांच में प्रथम दृष्टया पता चला है कि आरोपियों ने करीब 200 लोगों का फर्जी खाता खोलवा कर रकम दोगुना करने के नाम लाखों रुपये जमा कराकर गबन कर लिया है। पीड़ितों ने कंपनी के एमडी, मैनेजर द्वारा हस्ताक्षर कर जारी किए गए पासबुक आदि भी उपलब्ध कराया है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed