फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case filed for assault and rebellion against 12 people

12 लोगों के खिलाफ मारपीट और बलवा का मुकदमा दर्ज

Thu, 23 Dec 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Case filed for assault and rebellion against 12 people
सोनभद्र। छेड़खानी का विरोध करने पर विवाहिता समेत अन्य लोगों को मारपीट कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपी ससुर समेत नौ नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ छेडख़ानी, मारपीट, बलवा समेत विभिनन धाराओं में केेस दर्ज कर तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि वादिनी का कहना है कि उसके ससुर उसको अकेला जब पाते है तो शारीरिक सम्बन्ध बनाने की बात करते हैं। लोकलाज की वजह से वह किसी से नहीं कहती थी। 18 दिसंबर को 11 बजे दिन में वह खेत पर काम कर रही थी। उसी वक्त उसके ससुर उसके पास पहुंचे और शरीरिक संबंध बनाने की बात कही। विरोध करने पर वह चुपचाप चले गए। उसका का कहना है कि उसके पति चालक है जो आए दिन बाहर रहते है। पति रात को घर आए तो घटना उनसे बताई। जिस पर पिता और पुत्र में विवाद हो गया। उसी रंजिश को लेकर तीन दिन पूर्व उसके ससुर कुछ लोगों के साथ घर में घुसकर अश्लील हरकत करते हुए मारने-पीटने लगे। बीच-बचाव करने के लिए उसका पति, बच्चा और पड़ोस की एक महिला गई तो उन्हें भी पीटा गया। कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा ने बताया कि तहरीर पर अरोपी ससुर समेत करीब 12 लोगों के खिलाफ छेडख़ानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed