फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case filed for assault against father and sons

पिता-पुत्रों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज

Tue, 09 Nov 2021 07:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Case filed for assault against father and sons
सदर कोतवाली क्षेत्र के देवरी गांव में मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से बाप-बेटे को पीट कर घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने पिता-पुत्रों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई पीड़ित अशोक कुमार की तहरीर पर हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक राबर्ट्सगंग कोतवाली क्षेत्र के देवरी गांव निवासी अशोक कुमार ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि पांच नवंबर को वह सपरिवार घर से करीब सौ मीटर दूर शीतला माता मंदिर पर दर्शन करने गया था। उसका आरोप है कि मंदिर के समीप कुछ लोग अकारण उसके बेटे अंकित को पीटने लगे। शोर-शराबा सुनकर वह बचाने के लिए गया तो मनबढ़ों ने उसे भी लाठी-डंडे से पीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा ने बताया कि घायल की तहरीर पर देवरी गांव निवासी राम नारायण यादव, उनके बेटे रामश्रय यादव और ओम प्रकाश यादव के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed