फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case filed against XEN of Electricity Corporation for woman molestation in Sonbhadra

सोनभद्र: विद्युत निगम के एक्सईएन पर दर्ज हुआ मुकदमा, महिला ने लगाया छेड़खानी का आरोप

Sun, 03 Oct 2021 10:43 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 03 Oct 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Case filed against XEN of Electricity Corporation for woman molestation in Sonbhadra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

सोनभद्र जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता पर छेड़खानी और मारपीट करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने एक्सईएन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, आरोपी एक्सईएन ने महिला की ओर से लगाए आरोपों को निराधार बताया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र की निवासी पीड़िता का कहना है कि उसके पिता उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन कार्यालय राबर्ट्सगंज में तैनात थे। मार्च 2012 में उसके पिता सेवानिवृत्त हो गए और वर्ष 2018 तक उन्हें पेंशन मिली। इसके बाद पेंशन बंद कर दी गई।
विज्ञापन


 है कि पिता पेंशन भुगतान के लिए कई बार एक्सईएन के यहां गए लेकिन उन्हें जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर भगा दिया गया। इसके बाद वह एक्सईएन के पास पेंशन भुगतान करने की बात करने गई लेकिन हर बार बाद में आने की बात कहकर वापस भेज देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

महिला का आरोप- रात में पेंशन के संबंध में बुलाकर छेड़खानी की

महिला का आरोप है कि तीन अप्रैल 2021 को जब वह पेंशन के संबंध में एक्सईएन से मिलने गई तो उन्होंने रात आठ बजे आने की बात कही। रात में जब गई तो एक्सईएन ने उसके साथ छेड़खानी की। मना करने पर उसके साथ मारपीट करते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए भगा दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अधिशासी अभियंता इं. सर्वेश कुमार सिंह के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed