{"_id":"68223834d191ee50f00922b4","slug":"case-filed-against-two-persons-including-hr-of-a-private-company-for-fraud-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-128259-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: धोखाधड़ी में निजी कंपनी के एचआर सहित दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: धोखाधड़ी में निजी कंपनी के एचआर सहित दो पर केस
विज्ञापन
राॅबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में निजी कंपनी के एचआर सहित दो पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि एचआर के पर्सनल कोटे का हवाला देते हुए पैसे लिए गए।
एसपी को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में शाहगंज थाना क्षेत्र के वसुंधरी राजपुर निवासी उमेश कुमार ने रेणुकूट स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी व ठगी का आरोप लगाया है।
शाहगंज के बेलवां गांव निवासी रामदुलारे मौर्य ने उससे संपर्क किया और कंपनी में अपनी पहुंच का भरोसा दिलाया। नौकरी का झांसा देते हुए रामदुलारे ने कहा कि प्रयागराज निवासी सुरेंद्र कुमार कंपनी में एचआर हैं।
विज्ञापन
सुरेंद्र के नीचे कार्य के कोटे की नौकरी खाली है। यह नौकरी दिलाने के लिए रामदुलारे ने पहले अपने अकाउंट में 7200 रुपये डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन के नाम पर लिया। इसके बाद सीट बुक करने के लिए अपने फोन पे अकाउंट में 25 हजार रुपये डलवाया।
कुछ दिन तक बात होती रही, फिर फोन बंद कर दिया। उसने सुरेंद्र कुमार से संपर्क साधा तो बताया कि आपका काम हो चुका है। एक-दो दिन में आपका नियुक्ति पत्र आपके घर पहुंच जाएगा।
धीरे-धीरे प्रक्रिया चलती रहेगी। इसके बाद सुरेंद्र ने भी फोन उठाना बंद कर दिया। मामले में पुलिस ने एचआर सुरेंद्र और बिचौलिए रामदुलारे पर केस दर्ज किया है।