फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case filed against two for attempt to murder

Sonebhadra News: हत्या के प्रयास में दो पर मुकदमा चालान

Mon, 01 May 2023 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 10:00 PM IST
विज्ञापन
Case filed against two for attempt to murder
ओबरा। स्थानीय थाना अंतर्गत बिल्ली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर चाकू से किये गए हमले में एक युवक घायल हो गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर दो आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

ओबरा थाना अंतर्गत बिल्ली गांव निवासिनी दीपा कुमारी पत्नी सूरज ने ओबरा थाने में दी तहरीर में बताया है कि बीते 29 अप्रैल को दो सगे भाइयों ने रंजिश को लेकर मेरे देवर छोटू पुत्र बच्चू (18) पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था, जिसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। बताया कि छोटू उर्फ मिथिलेश (21) व लाला उर्फ राहुल (28) पुत्रगण सुभाष ने पुरानी रंजिश को लेकर छोटू पर हमला कर दिया। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए ओबरा पुलिस ने उक्त अभियुक्तों के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर सोमवार को सुबह डाला मोड़ के पास से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed