फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case filed against those who dispute with Forest Inspector

वन दारोगा से विवाद करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 10 Jul 2022 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Case filed against those who dispute with Forest Inspector
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली में शनिवार की रात वन दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों के ऊपर वन रेंज कार्यालय चुर्क परिसर में घुसकर दरोगा से विवाद करने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि वादी चुर्क वन रेंज में तैनात दरोगा राजेंद्र प्रसाद के मुताबिक शुक्रवार को वे हमराह विनीत कुमार सिंह वन रक्षक व कृपाशंकर वन दरोगा के साथ चुर्क बाजार के निकट वार्ड नंबर एक में सामूहिक गश्त कर रहे थे। उसी दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को वन भूमि पर अवैध रूप से बाउंड्री का निर्माण करते देखा। उन्होंने कार्य रोकवाने का प्रयास किया तो मनबढ़ व्यक्ति हाथापाई पर आमादा हो गया। मामला गंभीर होता देख वह वहां से किसी तरह से खुद को बचाकर रेंज कैंपस पहुंचे। उसी दिन वन भूमि पर अवैध कब्जा करने वाला अपने कुछ साथियों के साथ वन रेंज कार्यालय परिसर में पहुंच कर सबके सामने अपशब्द बोले और जान से मारने की धमकी दी। घटना की जानकारी होने पर कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय और चुर्क चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ भी की तो उन लोगों ने खुद के ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया। उधर वन दरोगा खुद के साथ घटित घटना का मुकदमा दर्ज कराने के लिए अड़े रहे। इंस्पेक्टर ने बताया कि वन दरोगा की तहरीर पर चुर्क निवासी संदीप, स्वदीप, रोहित और विनित के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, धमकी, एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed