फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case filed against six people including village head, secretary

ग्राम प्रधान, सचिव समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 24 Oct 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Case filed against six people including village head, secretary
सोनभद्र। चोपन ब्लॉक के भरहरी ग्राम पंचायत में बंधी के निर्माण में जेसीबी का इस्तेमाल किया गया था। उपायुक्त श्रम रोजगार की जांच में यह खुलासा होने के बाद चोपन ब्लॉक के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा विनय कुमार मिश्र की तहरीर पर जुगैल थाना पुलिस ने ग्राम प्रधान राम औतार, ग्राम पंचायत सचिव श्रीकृष्ण दूबे समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

चोपन के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा विनय कुमार मिश्र ने जुगैल थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि ग्राम पंचायत भरहरी में मनरेगा योजना के तहत बंधी का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें मजदूरों से कार्य कराया जाना था लेकिन जांच में पता चला कि दो दिन इस पर जेसीबी से कार्य कराया गया है। इस मामले की शिकायत होने पर मामले की जांच उपायुक्त श्रम रोजगार को दी गई थी। इस पर उन्होंने मौके का स्थलीय सत्यापन किया तो पता चला कि मौके पर मस्टरौल नहीं मिला। उपायुक्त ने अपनी जांच रिपोर्ट में बताया कि मौके पर कार्य जेसीबी से होना पाया गया। मौके पर उपस्थित रामअनुज व कार्य कर रहे श्रमिकों की ओर से यह संज्ञान में लाया गया कि दो दिन बंधी पर जेसीबी से कार्य कराया गया है। जबकि नियम है कि कार्य श्रमिकों से ही कराया जाएगा और कोई विस्थापित मशीनों का उपयोग नहीं करेगा। इस पर उपायुक्त श्रम एवं रोजगार ने संबंधितों के खिलाफ एफआईआर कराने की संस्तुति की थी। जुगैल थाना के प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि इस मामले में ग्राम प्रधान राम औतार, ग्राम पंचायत सचिव श्रीकृष्ण दूबे, ग्राम रोजगार सेवक सुजीत कुमार, तकनीकी सहायक, जेसीबी चालक व स्वामी के खिलाफ संबंधित धाराओं मेें मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed