{"_id":"5ee51172aab0cc716c366908","slug":"case-filed-against-six-people-including-ceo-of-reliance-sasan-power-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: रिलायंस सासन पॉवर प्रोजेक्ट के सीईओ सहित छह लोगों पर मुकदमा,राख बांध टूटने से जुड़ा है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: रिलायंस सासन पॉवर प्रोजेक्ट के सीईओ सहित छह लोगों पर मुकदमा,राख बांध टूटने से जुड़ा है मामला
Sat, 13 Jun 2020 11:18 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 13 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगरौली में रिलायंस सासन पॉवर के राख बांध टूटने से हुई तबाही के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीईओ सहित कंपनी के छह शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ बैढ़न थाने में एफआइआर दर्ज कर ली है। इस घटना में तीन बच्चों सहित छह लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
बैढ़न कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अरुण पांडेय ने बताया कि सासन पॉवर के फ्लाइ ऐश डैम टूटने के मामले में एफआइआर दर्ज की गई है। बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के 60 दिन बाद पुलिस ने प्रथमदृष्टया घटना के लिए कंपनी के अधिकारियों को जिम्मेदार मानते हुए जांच शुरू की है। इधर, पुलिस राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) को भी जवाब भेजने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
दो माह पूर्व 10 अप्रैल को रिलायंस सासन पॉवर का फ्लाई ऐश डैम फूट गया था। घटना में लाखों टन गीली राख का मलबा कई किमी से अधिक क्षेत्र में फैल गया था। राख के मलबे के नीचे दबने से तीन मासूमों सहित छह लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
जबकि सैकड़ों मवेशी सहित एक पोल्ट्री फॉर्म पूरी तरह से राख के मलबे में दफन हो गए थे। घटना से पर्यावरण को भी भारी नुकसान हुआ है और रिहंद डैम सहित अन्य जलस्रोतों का पानी प्रदूषित हुआ है। इसके लिए कंपनी का जिम्मेदार ठहराया गया था।